फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर 20 को जिला मुख्यालयों में गरजेंगे पेंशनर : हरीश

Thu, 12 Sep 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जिला इकाई की बुधवार को पेंशनर भवन मंडी में आयोजित बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय मांगों और समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हरीश शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर पेंशनर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से पेंशनरों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। हरीश शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्तों के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मंडी इकाई ने प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ का समर्थन करते हुए सरकार से आग्रह किया कि सचिवालय कर्मचारियों के प्रति जारी नोटिस और ज्ञापनों पर गंभीरता से विचार करें और उन्हें डराने-धमकाने का काम न करें। बैठक में जिला के विभिन्न खंडों के प्रधान और सचिवों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और आगामी नवंबर व दिसंबर माह में मंडी जिला के सभी खंडों के चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मंडी जिला की प्रस्तावित जेसीसी बैठक में नवंबर और दिसंबर में पेंशनरों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखने की योजना बनाई गई है। हरीश शर्मा ने कहा कि किसी भी पेंशन समस्या की जानकारी 20 सितंबर तक जिला कार्यालय में भेजी जाए। बैठक में करसोग खंड के प्रधान हेतराम, बल्ह से बालक राम, द्रंग से लाभ सिंह, निहरी से हेतराम, कोटली से ठाकुर सिंह, धर्मपुर से हरिनंद, धनोट से भूप सिंह, सराज से चमन ठाकुर और प्रेस सचिव योगेंद्र पाल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें