पधर (मंडी)। उपमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से प्राथमिक स्तर की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने की मांग की है।
उनका कहना है कि पिछले वर्ष से राज्यभर में प्राइमरी स्कूलों की खेल प्रतियोगिताएं बंद हैं, जिससे खिलाड़ियों के उत्साह पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कुफरी के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों में खेल प्रतिभा विकसित होती है। पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर और उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने भी सरकार से शीघ्र प्रभाव से खेलकूद प्रतियोगिताएं बहाल करने की मांग की है। संवाद