चंबा के बैरागढ़ स्कूल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मांगों बारे ज्ञापन सोंपते एसएमसी पदाध
चुराह (चंबा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बैरागढ़ विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार और विद्यालय प्रबंधन समिति ने विज्ञान खंड के निर्माण और मौजूदा भवन के सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने इन कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विज्ञान खंड बनने से विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, मौजूदा भवन के सुदृढ़ीकरण से सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केसरी सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह, रोहित ठाकुर, सुषमा भारद्वाज, शास्त्री जन्म सिंह और मनीष रजटा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि मांगें पूरी होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।