फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गाड़ी को पास के लिए हुआ विवाद, मंडी में दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, चार घायल, पांच गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नई दिल्ली और पानीपत से आए छह पर्यटकों के साथ मंडी जिले में मारपीट का मामला सामने आया है। पर्यटक मंडी के पर्यटन स्थल पराशर की ओर जा रहे थे। घटना में एक महिला और तीन पुरुष पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अन्य लोगों की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला 27 जून का है। नई दिल्ली के मुखर्जी नगर और पानीपत के पर्यटकों की पराशर जाते हुए सेगल के पास सड़क पर गाड़ी को निकलने के लिए पास न देने पर कुछ स्थानीय युवकों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद थोड़ा शांत हुआ तो पर्यटक पराशर की तरफ आगे निकल गए। इसके बाद युवकों ने पर्यटको पीछा किया। इसी के साथ अन्य युवकों को बुलाकर पराशर के पास पर्यटकों को रोका लिया और उनके साथ मारपीट की।
मारपीट में एक महिला और तीन पुरुषों को चोटें आई हैं। पर्यटकों ने मारपीट की पुलिस को दी। मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले पर्यटक पराशर से पनारसा के लिए निकल गए थे। पुलिस ने औट थाना की मदद से पर्यटकों को मंडी लाया गया और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पधर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पर्यटकों की पहचान अमनदीप सिंह, उनकी पत्नी अंजलि, निवासी सेक्टर-18 पानीपत, अरविंद मलिक उनकी पत्नी मोनिका, रीतिक कदयान और रीतू कादयान मुखर्जी नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता हो सकती है। इसकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें