फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 28 Jul 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बस अड्डे मंडी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में गले के आगे के हिस्से की हड्डियां टूटी मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

इसके आधार पर सदर थाना पुलिस ने हत्या संबंधी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी व्यक्ति ढाबे और होटल में काम करता था। रविवार को वह मंडी बस अड्डे के पास संदिग्ध हालत में मिला था।
उसे एक दो लोगों के यहां छोड़ने का तथ्य पुलिस जांच में सामने आया है। व्यक्ति की हालत ठीक न होने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अधिकार क्षेत्र में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में करवाया गया।
प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले के आगे की हड्डियां टूटी होने को सामान्य नहीं बताया है। पुलिस अब बस अड्डे के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी के साथ तकनीकी जांच पड़ताल कर भी साक्ष्य जुटा रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें