फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की शपथ में देरी, जोगिंद्रनगर नगर परिषद का कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से नहीं हुई मासिक बैठक, वार्डों के विकास कार्य, भुगतान और मानसून से जुड़े फैसले अटके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण में हो रही देरी का असर अब परिषद के कामकाज पर दिखाई देने लगा है। करीब एक माह से मासिक बैठक आयोजित नहीं हो सकी है, जिसके कारण सातों वार्डों के विकास प्रस्ताव, नए प्रोजेक्ट, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान, सफाई व्यवस्था और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले अटके हुए हैं।
नगर परिषद के सात पार्षदों का चुनाव 17 मई को हुआ था, जबकि आठ जून को सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर ली थी। इसके बावजूद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके चलते दोनों पदाधिकारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं और परिषद की नियमित मासिक बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में देरी के कारण जोगिंद्रनगर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण को लेकर शहरी विकास विभाग से अभी तक अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद मासिक बैठक आयोजित कर सभी वार्डों के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बजट उपलब्ध होने पर नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें