फोटोग्राफी में विजेता रहे दीपक कुमार को सम्मानित करते मंडी कॉलेज के प्राचार्य अशोक अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के छात्र दीपक ठाकुर ने स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। बिलासपुर के घुमारवीं कॉलेज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा समारोह के समूह-1 में दीपक ठाकुर ने यह उपलब्धि हासिल की है।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर दीपक ठाकुर को सम्मानित किया। दीपक ठाकुर वल्लभ महाविद्यालय में बायो टेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर को का छात्र है। दीपक की इस उपलब्धि पर वल्लभ कालेज स्टाफ काउंसिल, शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग ने बधाई दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. ममता परमार, प्रो. यादविंद्र शर्मा, डा. चमन प्रेमी, डा. संजीत और डा. राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।