फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज रूटों पर स्पेशल बसें चलाने, पीटीए फंड के नाम पर वसूली बंद करने की मांग
विज्ञापन

एससीए चुनाव को बहाल करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) मंडी जिला कमेटी की मासिक बैठक कॉलेज परिसर में हुई। बैठक में शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं, शिक्षा पर हमलों और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। केंद्र व प्रदेश सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में एनटीए की अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन की विफलताओं पर चिंता जताते हुए एनटीए को समाप्त करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। एसएफआई ने मंडी के कॉलेजों में विभिन्न विषयों व स्ट्रीमों को बंद किए जाने का विरोध किया और लंबाथाच, गाड़ागुशैणी व निहरी कॉलेज में बंद की गई विज्ञान व बीकॉम कक्षाओं को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई। संगठन ने कॉलेज रूटों पर स्पेशल बसें चलाने, बसों की संख्या बढ़ाने, पीटीए फंड के नाम पर वसूली बंद करने तथा लंबित एससीए चुनाव बहाल करने की मांग भी की। साथ ही रिक्त शिक्षकों व गैर-शिक्षकीय पदों को जल्द भरने की मांग रखी गई। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर जिला स्तर पर व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें