फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौ मील में एनएच पर गिरा मलबा, दो बाइक समेत तीन वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। एक कार और दो बाइकें मलबे में फंस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे वाहनों को बड़ी मशक्कत से बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों से भरी एक बस समेत कई वाहन करीब दो घंटे तक फंसे रहे। घटना के बाद कंपनी की तरफ से कोई मशीनरी तत्काल मौके पर नहीं पहुंची।
करीब दो घंटे बाद जेसीबी मशीन पहुंची और तब जाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू हो सका। लगभग 5 बजे मार्ग यातायात के लिए खुला। स्थानीय बस चालक देश राज ठाकुर ने बताया पिछले सात वर्षों से हर बार बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन एनएचएआई और कंपनी की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इस संबंध में केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या ने बताया कि मशीन पहले से किसी और साइट पर रास्ता खोल रही थी, इसी कारण देर हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें