फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी पर पत्थर गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
पंडोह के सात मील के समीप हुई दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ी जेसीबी व जाम में फंसे लोग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/गोहर। मंडी-पंडोह सड़क पर छह मील के पास मलबा उठा रही जेसीबी पर पत्थर गिरने से बीस वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शव को मलबे से निकाला गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक छह मील के पास यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय राम लाल पुत्र रत्न चंद निवासी गांव सत्याल्टा, डाकघर बरमेण, तहसील रामनगर, जिला उधमपुर, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। मंडी-पंडोह सड़क पर छह मील में केएमसी कंपनी सड़क की कटिंग का काम कर रही है। जेसीबी से गिरा मलबा हटाया जा रहा था। इतने में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर मशीन पर आ गिरा।
मशीन आपरेटर पत्थर लगने के कारण मशीन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नारायण सिंह बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। हादसे के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे करीब 2 घंटों तक प्रभावित रहा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें