सरकाघाट (मंडी)। दूध लाने जा रहे एक बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लियौ। परिजनों की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बारी गांव के महेंद्र सिंह पुत्र तुलसी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा दिशांत कुमार नरेश कुमार के घर में दूध लाने जा था। इस बीच नरेश के कुत्ते ने बेटे को टांग से काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।