फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पधर के हरड़गलू स्टेडियम के समीप कुन्नू-कुफरी रोड के किनारे दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की पहचान भादर सिंह (56) निवासी लालू के रूप में हुई है। उसके बेटे ओम प्रकाश ने शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चेहरे और शरीर पर मिले चोट के निशानों से अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी मौत गिरने से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटे ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता घर से बिना बताए दो दिन पहले कहीं चले गए।
पिता को ढूंढने वह गांव के दो युवकों को साथ लेकर शनिवार को निकले। करीब एक घंटे तक तलाश करने के बाद पिता का शव सड़क के किनारे पैरापिट के नीचे बरामद हुआ। सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भादर सिंह पेशे से बिरोजा निकासी का काम करता था। गत दो महीने पूर्व उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह परेशानी की हालत में थे। पिता के शव मिलने पर बेटे ने किसी केे ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से नकदी बरामद हुई है। बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मां की मृत्यु के बाद पिता मां के सारे आभूषण बैग में रखते थे जो गायब है।
जिस वाहन में वह घर से गए थे उसी में अपना मोबाइल छोड़ गए थे। रविवार को भादर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें