सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल की कंदार पंचायत में एक युवक की रविवार देर रात ढांक में गिरने से मौत हो गई है। युवक 18 मार्च से लापता था।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो सुंदरनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रविवार देर रात जब ग्रामीण कंदार को ओर जा रहे थे तो उन्हें सड़क किनारे से दुर्गंध आई। जब उन्होंने आसपास जांच की तो लापता युवक को नीचे ढांक में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने गांव और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
सूचना मिलने पर सलापड़ पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा। शव मिलने की जानकारी मिलने पर डीएसपी गुरबचन सिंह ने भी मौके का दौरा किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह भेजा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में दुकान करने वाला महेंद्र सिंह (35) पुत्र कृष्ण कुमार 18 मार्च से लापता था। उससे संपर्क न होने पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग न मिला पाया। रविवार देर शाम सड़क मार्ग से कंदार की ओर पैदल जा रहे ग्रामीणों ने रास्ते में रास्ते के किनारे ढांक में महेंद्र सिंह को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने गांव में और पुलिस चौकी सलापड़ में इस बारे में सूचनी दी। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने धारा 174 सीआपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।