फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘अप्रेंटिसशिप योजना पर जागरूक किए जाए युवा’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अपूर्व देवगन ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिला में अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अप्रेंटिसशिप योजना युवाओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम है। सभी औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों को अधिक से अधिक अप्रेंटिस नियुक्त करने और योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने अप्रेंटिसों के मासिक स्टाइपेंड में संशोधित दरों को लागू करने के भी निर्देश दिए। असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर एवं प्रधानाचार्य आईटीआई मंडी रविंद्र सिंह बन्याल ने जिले में अप्रेंटिसशिप की प्रगति प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें