नेरचौक (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल डडौर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के सभागार में मनाया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश डीएवी जोन थ्री के एआरओ कुलदीप सिंह गुलेरिया विशेष अतिथि मौजूद रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा, अध्यापकों और एसएमसी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर पंडाल में बैठे लोगों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी लोक नृत्य, नाटी, हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी लोक नृत्य, बालीवुड गीत और लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रबंधन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इनमें जतिन, सात्विक, भूमिका, जनीषा, पार्थिव, दिव्यांश, किंजल, मौलिक, अरनव, तन्मय, ओम, शिवन, वरुण, आयुष, नमन, मीतांशी, इशिता, तनवी, सना, जिज्ञासा, शिवांगी, निशिता, मानसी, अंकिता शामिल रहे। इसके अलावा शरण्या, अरनव, मित्र खान, सनाया, आरुषि, संचित, समया, मनन, सिमरन, मनीत, अनामिका, लक्षिता, आदित्य, परमार्थ, अर्णव सेन, प्रगति, कार्तिक, कुश, सना वर्मा, हिमानी, अक्षत, एलिजा खान सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
...
अभिभावकों के सामने मुख्य अतिथि से सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। यह सम्मान राष्ट्रीय खो-खो में चयन के लिए दिया गया। भूमिका छात्रा बारहवीं कक्षा डीएवी नेरचौक
...
शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन दिखाने को लेकर मुझे यह सम्मान दिया गया है। भविष्य में भी और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। राजीव सिंह, छात्र कक्षा नौवीं, डीएवी स्कूल नेरचौक
000