फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ...बेटडी ठेगी मर्द ठगे, 1500 रुपये मिलणे कैवे

Sun, 08 Dec 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न के विरोध में भाजपा का कुल्लू में प्रदर्शन
विज्ञापन

आक्रोश रैली निकाल की नारेबाजी, भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को भी घेरा
कहा - प्रदेश सरकार का पिट्ठू बना प्रशासन, वर्दी में ही नाच रहे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल को नाकामियों भरा बताते हुए रविवार को जिला भाजपा ने सड़क पर उतरकर आक्रोश रैली निकाली। अखाड़ा बाजार के रामबाग से ढालपुर चौक तक निकाली गई रैली में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। महिलाओं को 1500-1500 न मिलने पर स्थानीय बोली में ...बेटडी ठेगी मर्द ठगे, 1500 मिलणे कैवे खूब चर्चित रहा।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सरकार के साथ प्रशासन को भी आड़े हाथ लिया। 2022 में कुल्लू सदर के भाजपा प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि नेताओं के साथ कुल्लू पुलिस के मुखिया वर्दी में डांस कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा सकते हैं कि लोगों के काम क्यों नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कुल्लू सदर से विधायक को भी दशहरे की व्यवस्था को लेकर घेरा। आनी के विधायक लोकेंद्र ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, सारी योजनाओं बंद कर दी हैं। सुक्खू सरकार जश्न में मस्त है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार को जश्न नहीं जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह सरकार लोन के पैसे से चल रही है। दो साल में मुख्यमंत्री एक बार भी बंजार नहीं आए। सरकार बंजार में पिछले साल की एक उपलब्धि बताए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू का प्रशासन सरकार का पिट्ठू बनकर रह गया है। जिन पुलिस अधिकारियों को नशे पर अंकुश लगाना चाहिए, वे वर्दी में नेताओं के साथ नाच रहे हैं। पूर्व सरकार ने कुल्लू अस्पताल में एमसीएच की सौगात दी, लेकिन यह सरकार दो साल में पद भी नहीं भर सकी। कोरोना के समय में मिले ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में सरकार और विधायक कोई नया नहीं कर पाए हैं। भाजपा के कामों पर फट्टा लगाने का काम जरूर कर रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें