फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेटी के कांधे पर उठी पिता की अर्थी, दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ग्राम पंचायत भरौण के दुदर गांव में वीरवार को बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कांधा दिया। मुखाग्नि समेत अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। अभी कुछ ही समय हुआ जब इसी गांव की एक अन्य बेटी ने भी कोई सगा भाई न होने पर अपने पिता की अर्थी को कांधा देकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाई थीं।
विज्ञापन

दुखद पहलू यह है कि दुदर गांव के कमलकांत पटयाल उर्फ सिद्धू की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अभी आठ-नौ माह पूर्व ही उसके नौजवान बेटे ने घर में ही बंदूक दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी। लगभग 15-18 साल पहले कमलकांत की पत्नी भी पेड़ से गिरकर इस दुनिया को छोड़ गई थी। ऐसे में उसकी एकमात्र बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कांधा और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में अदा कीं। कमलकांत शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें