मंडी। पशु मित्र भर्ती के तहत पड्डल मैदान में 24 अप्रैल सुबह 8.30 बजे पुरुष उम्मीदवारों और 25 अप्रैल सुबह 7.45 बजे महिला उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा करसोग उपमंडल में 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे से पुरुष, महिला उम्मीदवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में परीक्षा होगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. मुकेश महाजन ने बताया कि विभाग में पशु मित्र भर्ती के तहत उपमंडल सदर मंडी एवं करसोग के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी। सदर मंडी (ग्रामीण) उपमंडल में 7 तथा करसोग में 4 पशु मित्रों का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि पशु मित्र की भर्ती के लिए संशोधित नीति के अनुसार, जिसमें पुरुष उम्मीदवार के लिए 30 मिनट में 5000 मीटर और महिला उम्मीदवार के लिए 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों में से हर संस्थान के लिए मेरिट आधार पर 5 उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। छंटनी किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय मूल दस्तावेजों के साथ पुष्टि के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथियां अलग से सूचित की जाएंगी। संवाद