फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया पूरी, 22 अभ्यर्थियों ने पूरी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के कंसा मैदान में पशु मित्र भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा में कुल 22 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 53 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 39 अभ्यर्थियों ने शनिवार सुबह कंसा मैदान में पंजीकरण कराया। पंजीकरण के बाद शारीरिक परीक्षण के तहत 1500 मीटर दौड़ आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को 10-10 के समूह में दौड़ाया गया और 10 मिनट के भीतर निर्धारित दूरी पूरी करने का लक्ष्य दिया गया। दौड़ के दौरान कई प्रतिभागियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। अधिकांश महिलाएं 200 से 400 मीटर के बीच ही थककर रुक गईं, जबकि कुछ ने बीच में ही दौड़ छोड़ दी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच केवल 22 महिलाएं ही निर्धारित समय सीमा में 1500 मीटर की दौड़ पूरी कर सकीं। इस संबंध में सदस्य सचिव, पशु मित्र सहभागिता समिति बल्ह, डॉ. विपाशा मल्होत्रा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में केवल योग्य और सक्षम अभ्यर्थियों को ही आगे अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें