मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर मक्खन से उकेरा बैजनाथ खोयरी महादेव मंदिर राजगढ़ मध्य
मंडी। बाबा भूतनाथ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन से बैजनाथ खोयरी महादेव का भव्य स्वरूप बनाया गया। दर्शन के लिए दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस रूप के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बैजनाथ खोयरी महादेव राजगढ़, मध्य प्रदेश का मंदिर करीब 500 वर्षाें से आस्था को केंद्र है। इस मंदिर की स्थापना भील राजाओं की ओर से की गई थी। मुख्य मंदिर का शिखर और यहां बना कुआं भी अतिप्राचीन है। संवाद