फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जो बचाते हैं जान, उनके सिर पर खतरा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में दमकल विभाग के दशकों पुराने भवन पर पानी के रिसाव को रोकने के लिए बिछाए गए तिरपाल
विज्ञापन
जर्जर भवनों से चल रहा आपदा तंत्र
विज्ञापन

मानसून में आपदा प्रहरियों की तिरपाल के सहारे कट रही रातें
आवासों में दरारें और कार्यालय है असुरक्षित, जान जोखिम में डालकर निभा रहे जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से आम लोगों को सुरक्षित बचाने वाले प्रहरियों के अपने ही आवास असुरक्षित हो गए हैं। जोगिंद्रनगर में दशकों पुराने सरकारी आवासों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि असुरक्षित कार्यालयों में बारिश का पानी टपक रहा है। भवनों की छतों से रिसाव के कारण कर्मवीरों की रातें भी खौफ के साए में गुजर रही हैं। सरकारी कामकाज निपटाना भी उनके लिए चुनौती बन चुका है। जोगिंद्रनगर में राजस्व और पुलिस विभाग के कई आवास जर्जर हालत में हैं। इन भवनों में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें मानसून के दौरान और बढ़ गई हैं। खस्ताहाल आवासों और कार्यालयों की मरम्मत को लेकर प्रशासन की सुस्ती से आपदा प्रहरी कई वर्षों से परेशान हैं। बारिश के खतरे से बचने के लिए अब तिरपाल ही अधिकारियों और कर्मचारियों का सहारा बना हुआ है।
जोगिंद्रनगर में वर्ष 2012 से संचालित दमकल विभाग का कार्यालय 14 साल बाद भी बदहाली का शिकार है। यहां तैनात 14 जवान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं, लेकिन कार्यालय की खराब स्थिति के कारण सरकारी कामकाज करना मुश्किल हो गया है। बिजली बोर्ड के पुराने खंडहर भवन में दमकल कर्मियों को रात गुजारनी पड़ रही है। यहां रसोईघर और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है।
विज्ञापन

तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी ने बताया कि असुरक्षित भवनों की फील्ड रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि जोगिंद्रनगर में पुलिस विभाग के नए आवास को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत जारी है। पुराने भवनों की मरम्मत के लिए समय-समय पर बजट का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
राजस्व विभाग के कार्यालयों को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग के आवासों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से बजट की मांग की जाएगी। -मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर में दमकल विभाग के दशकों पुराने भवन पर पानी के रिसाव को रोकने के लिए बिछाए गए तिरपाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें