फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धंसाव से कटौला बाजार पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख केंद्र कटौला बाजार के धंसने का खतरा बढ़ गया है। कटौला बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने से लेकर नेगी के ढाबे तक करीब 34 दुकानों और तीन घरों के वजूद पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

मंडी-कुल्लू वाया कटौला सड़क के किनारे स्थित इस बाजार के साथ ही महत्वपूर्ण सड़क को भी खतरा हो सकता है। बाजार के साथ सटी यह सड़क तभी तक सुरक्षित है जब तक कटौला मार्केट सुरक्षित है।
कटौला बाजार के लोगों के लिए आगे कुआं तो पीछे खाई है। यहां पर करीब 10 दुकानों और तीन घरों की नींव में भूमि का कटाव हुआ है। लगभग सौ फीट की सीधी ढांक बन गई है। स्थानीय निवासी परस राम, परम देव, विनोद कुमार, गेहर, मोती राम आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ड्रेन पूरी तरह से टूटी-फूटी है। इसकी वजह से सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। शिकायत पर भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कटौला की इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। स्थानीय पंचायत के उप प्रधान शिवचंद ने बताया कि ड्रेन की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा कर इसकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से भी इस बारे प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें