फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए की किस्तों का सही तरीके से भुगतान हो : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर और प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार ने कहा कि सरकार ने बजट और हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह अस्पष्ट है और भ्रम पैदा करने वाली स्थिति है। दो बार की यह घोषणा महंगाई भत्ते की एक किस्त की है या दो किस्तों की है। एक किस्त मई से कही गई है तो दूसरी घोषणा में जून से देने को कहा गया है। अभी हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है और चार किस्तें लंबित हैं। 42 प्रतिशत के बाद जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत की दर से अगली किस्त लंबित है लेकिन सरकार की ओर से तीन प्रतिशत की घोषणा की गई है जोकि गुमराह करने वाली घोषणा है।
सरकार से मांग की है कि महंगाई भत्ते की अगली किस्त तीन प्रतिशत की जगह चार प्रतिशत दी जाए जोकि जुलाई 2023 से देय है। महंगाई भत्ते की पिछली दो किस्तों के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए और वेतन आयोग के एरियर के भुगतान का चरणबद्ध तरीका भी शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें