सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के मैरामसीत गांव में रविवार देर शाम सात बजे खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से पूरा रसोईघर जल गया। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ है।
आग से किचन में रखा पूरा सामान जल गया है। सूचना मिलने पर बीएसएल का अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा लेकिन ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। यह रसोईघर भूप सिंह का था। सिलिंडर में आग लगने से उठी लपटों को देख वहां कार्य कर रहीं महिलाएं बाहर भागीं और शोर मचा कर आग लगने की सूचना दी।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बीएसएल के अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। आग से पूरा रसोईघर जल गया। संवाद