फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 : सांस्कृतिक संध्या और वॉयस ऑफ शिवरात्रि के ऑडिशन शुरू

Thu, 20 Feb 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के पड्डल ​स्थित टेबल टेनिस हाॅल में अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 में सांस्कृतिक संध्याओं और वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को पहले दिन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में 60 कलाकारों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि 20 फरवरी को 50 और 21 फरवरी को 79 कलाकारों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया है। सभी चयनित कलाकारों के नाम डीसी मंडी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं और मोबाइल संदेश के माध्यम से भी सूचित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में सफल रहने वाले प्रतिभागियों को ही अगले दौर में प्रवेश मिलेगा। किसी भी प्रतिभागी को सीधे मुख्य प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं मिलेगा। शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी इन्हीं कलाकारों में से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल चार मार्च, 2025 को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4:30 बजे से शुरू होगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, जबकि अन्य फाइनलिस्ट को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

मंडी के पड्डल स्थित टेबल टेनिस हाॅल में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्

Next
AU ऐप में पढ़ें