फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत

Thu, 26 Dec 2024 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
ज्ञान चंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा ब्लॉक की टिकरी पंचायत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ज्ञान चंद का मंगलवार को निधन हो गया। वह छत्तीसगढ़ में तैनात थे और छह दिन पहले अवकाश लेकर घर आए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घर पर अचानक ज्ञान चंद की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें पालमपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
पंचायत टिकरी मुशैहरा के प्रधान रविंद्र ने बताया कि ज्ञान चंद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ होना था, लेकिन सीआरपीएफ की टुकड़ी के समय पर न पहुंचने के कारण यह रस्म अधूरी रह गई। अब वीरवार सुबह 8ः00 बजे जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

मृतक सूरज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा

मृतक सूरज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें