फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र से भागा युवक ब्यास में बह गया

Fri, 29 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर/ नगवाईं (मंडी)।
विज्ञापन
उफान पर गोरी नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र झीड़ी से भागे एक युवक का पैर फिसलने से वह ब्यास नदी में बह गया। आशंका जताई जा रही युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक भागने के बाद नदी किनारे कपड़े धो रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान युवक का पैर फिसल गया है। जिससे युवक ब्याल में बह गया। युवक को नशामुक्ति केंद्र पालमपुर से नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी लाया जा रहा है। लेकिन, युवक केंद्र में पहुंचने से पहले ही भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार युवक को  नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी लाया जा रहा था। इस दौरान युवक भागने में कामयाब हो गया। युवक की पहचान कर्ण चौहान 24 निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। युवक नशा मुक्ति केंद्र से कुछ ही दूरी पर सड़क से खेतों में घुस गया। बाद में उसे झीड़ी राफ्टिंग प्वांइट के पास डंगे के साथ कपड़े धोते हुए देखा गया। जहां पैर फिसलने से वह ब्यास में बह गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को तलाशने का का प्रयास किया। लेकिन, देरशाम तक युवक का कुछ पता नहीं पाया है। एसएचओ औट कुलदीप चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें