फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकलाह खड्ड में गिरा वाहन, एक घायल

Wed, 22 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह से शटरिंग लेकर जा रहा एक माल वाहक वाहन पटिकरी पावर प्रोजेक्ट के पास कुकलाह खड्ड में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति किसी तरह खड्ड के पानी से बाहर निकल आया जिसे ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। वाहन में कितने लोग सवार थे, अभी तक इसका पता नहीं लगा है। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को फोर व्हीलर माल वाहक वाहन पंडोह से पटिकरी की ओर जा रहा था। कुकलाह खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। वाहन में सवार घायल एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर रवाना हो गई। वाहन में कितने लोग सवार थे, अभी तक इसका पता नहीं लगा है।

गोहर थाना प्रभारी चांद किशोर ने बताया कि पानी में डूबे फोर व्हीलर में सवार अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पटिकरी पावर प्रोजेक्ट का पानी करीब दो घंटे बंद किया गया। बावजूद इसके पानी में डूबे वाहन में सवार अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पुलिस के अलावा ग्रामीण भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में परेशानी पेश आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन में चार अन्य भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें