फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़ भागे तस्कर, ट्रक से 25 पशु बरामद

Wed, 22 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली परिसर में खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर बैरियर तोड़ते हुए खजुरी बाजार के पास ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रक से कुल 25 वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पुलिस ट्रक को अभिरक्षा में लेकर अकबरपुर कोतवाली ले आई। बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए पशु तस्करों ने हवाई फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम आजमगढ़ की तरफ से वध प्रतिबंधित पशु लदा ट्रक अकबरपुर की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस ने बैरियर लगाकर खजुरी बाजार के निकट घेराबंदी का प्रयास शुरू कर दिया।

इसी दौरान ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकवाने का प्रयास किया तो दहशत फैलाने के लिए ट्रक पर सवार पशु तस्करों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस को अपने कदम पीछे हटाने पड़े। तेज रफ्तार ट्रक बैरियर तोड़ते हुए अकबरपुर की तरफ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


मालीपुर पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। इस पर दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी। अपने को पुलिस से घिरता देख खजुरी बाजार से कुछ आगे बढ़ने पर सड़क के बीचोबीच ट्रक खड़ा कर चालक व क्लीनर समेत उसमें सवार पशु तस्कर भाग गए।

पुलिस को ट्रक में 25 वध प्रतिबंधित पशु बंधे मिले। बाद में अकबरपुर पुलिस पशु समेत ट्रक को अभिरक्षा में लेकर थाने चली आई। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें