फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढन्यार गांव में दो मकान जलकर राख

Mon, 23 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
सराज विधानसभा क्षेत्र की रोड पंचायत के ढन्यार गांव में दो मकानों में आग लग गई। इससे चार परिवारों के 12 कमरे जलकर राख हो गए। करीब 20 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की घटना के समय निचली मंजिल में वृद्ध व्यक्ति व एक बच्चा मौजूद था। जिन्हें खिड़की से बाहर निकाला गया। परिवार के बाकी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। पानी न होने के कारण ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को  ढन्यार गांव में स्लेट पोश मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में कोई नहीं था। आग से चार परिवारों के 12 कमरों में रखा सारा सामान राख हो गया। खेम सिंह, तारापति, देवकी नंदन व  नेत्र सिंह का परिवार बेघर हो गया। गैस सिलेंडर फटने के कारण साथ लगते मुरारी लाल के घर में भी आग लग गई। मुरारी लाल का आधा मकान जल गया।मनरेगा मजदूरों ने कड़ी मेहनत से मुरारी लाल का घर तोड़ दिया। इसके कारण आग अन्य घरों में फैलने से बच गई।

स्थानीय निवासी गीता नंद, मोहिनी देवी, जगतराम ने कहा कि अगर गांव वाले मुरारी के घर को नहीं तोड़ते तो पूरे गांव में आग लग सकती थी। गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए हैं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्रभावितों को दी 15-15 हजार की फौरी राहत राशि
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार थुनाग हरीश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी। स्थानीय वार्ड पंच खजान सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत ने प्रभावितों को 5-5 हजार फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें