फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर खाई में गिरा, चार घायल

Mon, 20 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला सरकाघाट (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट-थौना सड़क पर सोमवार शाम को टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा देर शाम करीब 6 बजे हुआ। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को टिप्पर नंबर एचपी-33-5747 थौना की तरफ से आ रहा था। चालक कुलदीप कुमार छिम्बा बल्ह के पास एक चाय की दुकान से कुछ आगे टिप्पर को सड़क किनारे खड़ा करने लगा। इस दौरान सड़क धंसने से टिप्पर करीब 120 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में टिप्पर चालक कुलदीप चंद, नवीन कुमार, चेतराम और रोहित कुमार घायल हो गए। टिप्पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर सड़क पर ले आए। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज सरकाघाट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें