फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के 219 पदों के लिए 5656 आवेदन

Wed, 02 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए मंडी जिला के युवाओं के भारी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं। पुलिस कांस्टेबल के कुल 219 पदों के लिए पहली मार्च तक 5656 आवेदन मिल चुके हैं। जबकि 15 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


पहली मार्च तक पुरुष कांस्टेबल के 175 पदों के लिए करीब 4416 और महिला कांस्टेल के 44 पदों के लिए 1240 आवेदन पत्र एसपी कार्यालय को मिले हैं। छंटनी के दौरान आवेदन फार्मों में कई गलतियां व कमियां सामने आ रही हैं। जिन्हें फॉर्मेट के अनुसार आवेदनकर्ता द्वारा सही तरीके से नहीं भरा जाना, आईपीओ व डिमांड ड्रॉफ्ट सही से नहीं भरना, फोटो सही तरीके से नहीं लगाना व अन्य शामिल हैं।

आईपीओ या डिमांड ड्रॉफ्ट एसपी मंडी के नाम बनाया जाना है, लेकिन युवा इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि फार्म भरते समय पहले चेक करें उसके बाद ही सही तरीके से फार्म भरें। आवेदन के लिए रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक 15 मार्च तक आवेदन दिए जा सकते हैं। ऐसे में पात्र उम्मीदवार अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवा सकते हैं।

उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल के करीब 219 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला व पुरुष दोनों वर्ग में अभी तक करीब 5656 आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें