फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदवाहण में पानी लाने गए व्यक्ति की गिरकर मौत

Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत बड़ीधार के पदवाहण (सरी) गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति पांव फिसलने से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरा। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदवाहण में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसे पधर रेफर कर दिया। गंभीर घायल में व्यक्ति को पधर से जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सरी गांव निवासी 55 वर्षीय परमा नंद पुत्र स्व. अमीचंद सोमवार सुबह घर के पास ही आईपीएच विभाग के स्रोत से पीने का पानी लेने गया था। वापस आते हुए उसका पांव फिसल गया और जिसे वह लगभग 50 मीटर नीचे ढांक में गिर गया।

रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल परमानंद को उठाकर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए पधर अस्पताल रेफर किया। परमानंद के सिर में गहरी चोट लगने से उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया जहां सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सोहन सिंह ठाकुर, उप प्रधान मोल राज ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परमानंद आइआरडीपी परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने एसडीएम पधर से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्य पूर्ण चंद ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया और चंद्रशेखर ठाकुर ने घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें