फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख के गहने चोरी

Wed, 25 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू में बुधवार को दिन दहाड़े चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषणों व नकदी उड़ा ली। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। दोपहर को भोजन अवकाश पर जब भवन मालिक का बेटा स्कूल से आया तो दरवाजा खुला देखा। घर के अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा था। इस पर उसने अपने माता-पिता को फोन कर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांगू चौक के पास सड़क किनारे एक घर में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी को अंजाम दिया। अनिल कुमार पुत्र केशव राम के घर का ताला तोड़ कर चोर अंदर अलमारी में रखे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण और बीस हजार नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। अनिल कुमार किसी काम से घर से बाहर था और उसकी पत्नी एक स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत थी।

दोपहर को जब उनका बेटा शुभम पहुंचा तो उसने घर को खुला पाया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ और अलमारी खुली थी। उसने अपने पड़ोसियों के माध्यम से दादा व माता-पिता को इस घटना की सूचना दी। अनिल कुमार ने बताया चोरी की इस वारदात में करीब साढ़े तीन लाख के गहने व 20 हजार की नकदी चोरी हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी से जांच दल मौके पर पहुंच गया। सलापड़ चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया पुलिस ने बताया कि चोरी वारदात की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें