सरहिंद रोड पर एक सड़क हादसे में हिमाचल से मटर लेकर आ रहे पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कंबाइन के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद से फरार है।
जांच अधिकारी फग्गनमाजरा चौकी के इंचार्ज एएसआई प्रकाश मसीह ने बताया कि ओम प्रकाश निवासी चहल चौक जिला मंडी पिकअप में मटर लादकर पटियाला आ रहा था। उसके साथ वरिंदर कुमार का एक व्यक्ति भी था। सरहिंद रोड पर गांव हरदासपुर के पास कंबाइन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए पिकअप में जोरदार टक्कर मारी। इससे ओम प्रकाश (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने मामले में कंबाइन के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।