फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वार्डन के कमरे में लगी आग

Mon, 23 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजालाचौंतड़ा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौंतड़ा के तहत संभोटा तिब्तियन सेंटर स्कूल में आग लगने से स्कूल वार्डन के कमरे में रखा सामान जल गया। स्कूल की तीसरी मंजिल में लगी आग से स्कूल कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल की तीसरी मंजिल में स्टाफ वार्डन को आवंटित कमरे में आग लग गई। बच्चों व राहगीरों ने कमरे से आग की लपटे देखीं। स्थानीय लोगों व स्टाफ सदस्यों ने कमरे में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों व अन्य सामान को बाहर निकाला। इससे बड़े हादसे को टाला जा सका। लेकिन, कमरे रखा सामान जल गया। स्कूल के प्रिंसिपल वांगडू ने बताया कि वार्डन सोनम टशी आज सुबह ही स्कूल से कुछ दिनों की छुट्टी पर गए हैं। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें