फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग और जंजैहली का पानी पीने योग्य नहीं

Sat, 13 Feb 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले के थुनाग और जंजैहली से भरे पेयजल सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इससे यहां का पानी पीने योग्य नहीं है। इसका खुलासा जोनल अस्पताल मंडी की लैब रिपोर्ट में हुआ है। शिमला में फैले पीलिया के बाद मंडी जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लैब रिपोर्ट में पेयजल सैंपल मानकों पर खरा न उतरने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला भर में प्राकृतिक और आईपीएच विभाग के स्टोरेज टैंक व सप्लाई से नियमित रूप से सैंपल भरे जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा जा रहा है। जंजैहली स्वास्थ्य खंड के तहत तीन पेयजल सैंपल बालीचौकी, जंजैहली, थुनाग से भरे गए हैं। इनकी जांच जोनल अस्पताल मंडी की लैब में की गई है। जांच में जंजैहली व थुनाग से भरे गए सैंपल मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरे हैं, जबकि बालीचौकी से लिए गए पेयजल सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। थुनाग व जंजैहली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईपीएच विभाग की सप्लाई से सैंपल भरे थे। जोकि जांच में खरे नहीं उतरे हैं।

 लैब रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आईपीएच विभाग को पत्राचार कर उचित कार्रवाई का आग्रह किया है ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। लैब रिपोर्ट में सैंपल खरा न उतरने की सूचना पर आईपीएच विभाग ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वाटर टैंकों की क्लोरीनेशन की जा चुकी है, वहीं अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, बीएमओ जंजैहली डॉ. डीएस वर्मा ने बताया कि जंजैहली व थुनाग में आईपीएच सप्लाई से भरा गया पेयजल सैंपल जांच में खरा नहीं उतरा है।

 इस संबंध में आईपीएच विभाग को सूचित कर दिया गया है। बालीचौकी में भरे गए सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगिंद्र ठाकुर ने बताया कि खंड स्तर से आ रहे पेयजल सैंपलों की जांच जोनल अस्पताल स्थित लैब में की जा रही है। सैंपल रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित बीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें