फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों और ढाबों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने सोमवार को मंडी शहर व आसपास के क्षेत्रों में होटलों, ढाबों, करियाना और सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने होटलों व ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर 17 सिलेंडर जब्त किए। साथ ही पांच क्विंटल सब्जी व अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।
विज्ञापन


जिला नियंत्रक मिलाप शांडिल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सोमवार को मंडी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 45 होटलों, ढाबों, करियाना व सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। एक दर्जन से अधिक दुकानों में रेट लिस्ट नहीं थी। शांडिल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे दुकानों में प्रतिदिन मूल्य सूची अवश्य लगाएं। उन्होंने होटल व ढाबा मालिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घेरलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और जो व्यापारी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी  पूर्ण चंद ठाकुर, निरीक्षक लेखराम, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, मनजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें