फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा में कार लुढ़की, नरेचौक में बाइक-स्कूटी की टक्कर

Mon, 03 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इलाके में तीन सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों ही मामले में हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी चौकी चंद्राहण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कोटली से रोपा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


उसने एक कार चालक से लिफ्ट ली।  रोपा के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत कार में बैठी अन्य तीन सवारियों में जगेशर सिंह, पार्वती देवी व गौरा देवी को भी चोटें आईं।

पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में नेरचौक के समीप स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक शालिगराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नेरचौक में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। स्कूटी चालक शालिगराम की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 उधर, नेरचौक के लुणापानी के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। महिला के दामाद की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने सास नानकी देवी के साथ लुणापानी के समीप सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक चालक पवन कुमार ने उसकी सास को बाइक से टक्कर मार दी। जिससे सास नानकी देवी को गंभीर चोंटे आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें