फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव माहूंनाग का चुराया मोहरा कानपुर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। देव माहूंनाग तरौर में 13 अगस्त की रात को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने देवता के मुख्य अष्ठधातु से बने बेशकीमती मोहरे को कानपुर में आरोपी के गांव कमलपुर में एक कुएं के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने दोदफा गांव में दबिश देकर यह बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी भी पुलिस की हिरासत में होगा। आरोपी के परिजनों के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद एक बार घर पहुंचा था, इस दौरान वह अष्ठधातु से बने मोहरे को घर से समीप कुएं के पास छुपा गया था। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने इसे ढूंढ निकाला। मोहरे को कब्जे में लेने से अब देवता के अन्य सामान मिलने की उम्मीद बंधी है। हालांकि चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 अगस्त रात को करीब 2 बजे मंदिर में शातिर मंदिर का दरवाजा तोड़ कर देवता के मोहरे समेत अन्य चांदी का सामान ले गया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया था। इसके बाद गोहर पुलिस ने चोर की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की है। डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी हितेश लखनपाल ने देव माहूंनाग का मुख्य मोहरा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चोर की पहचान संदीप कुमार पुत्र चंद्र पाल यादव निवासी कानपुर यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने देवता के मुख्य मोहरे को अपने घर से कुछ दूरी कुएं के पास ही छुपा कर रखा था जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी संदीप कुमार अभी पकड़ में नहीं आया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर अन्य सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें