फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के चुराग में शातिरों ने दो अलग-अलग घरों से लाखों के आभूषण चुरा लिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को चुराग में सतिमला के घर से शातिरों ने लाखों के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। पीड़ित महिला ने बताया कि ट्रंक में उसने गहने रखे थे। सुबह देखा तो ट्रंक गायब था। आभूषणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वहीं, चुराग निवासी देवराज शर्मा के घर से नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। इनमें सोने के गहने भी शामिल हैं।गहनों की कीमत भी लाखों में बताई जा रही है। एक साथ दो घरों में चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया है कि शातिरों ने बिना कोई ताला तोड़े ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रंक के अलावा अन्य सारा सामान मौजूद पाया गया है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस शक जाहिर कर रही है कि किसी जानकार नेे ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
उधर, एसएचओ करसोग रंजन ने बताया कि शिकायत मिलने पर घटनास्थल का दौरा किया गया है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें