फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी का कांढापतन में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर/धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ीधार के गांव गनग्रां में गत 5 सितंबर को पत्नी की हत्या के आरोपी पति का शव कांढापत्तन में ब्यास किनारे बरामद किया है। धर्मपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के बाद पधर थाना पुलिस को सौंप दिया है। शिनाख्त और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गत पांच सितंबर को युवक होशियार ने पत्नी से कहासुनी और हाथापाई होने पर पत्नी की दराती से हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी कि उसने हत्या कर दी है और वह खुद नदी में छलांग लगाने जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते हुए देखा था, जिसके बाद से लगातार पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। पधर पुलिस के थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस दल सहित आरोपी के परिजनों के साथ शव की शिनाख्त करने रविवार सुबह धर्मपुर रवाना हुए। परिजनों ने होशियार सिंह के शव की पहचान कर ली है। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
....
मौत की वजह बनी पहेली
जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। पति पत्नी के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी, यह अब तक पहेली बना हुआ है। होशियार सिंह और उसकी नजदीकी रिश्तेदार ने इसाई धर्म को अपनाया था। होशियार सिंह ने अपने दाएं बाजू में इशू मसीह की पेंटिंग का टेटू बनवाया था, जिससे शव की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें