फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने मकान मालिक को कमरे में बंद कर पीटा डंडे से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। घर के बाहर शराब पीने से रोका तो शराबियों ने एक व्यक्ति को डंडों से पीट दिया। मामला डमाहर गांव का है। आरोप है कि हमलावरों ने मकान मालिक को उसके घर के कमरे में ही बंद करके उसे डंडों और लात-घूसों से जमकर पीटा। इस संबंध में गोहर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बस्सी पंचायत के डमाहर गांव का गिरधारी लाल अपने घर में काम कर रहा था। इस दौरान गांव के दो लोग गिरधारी लाल के आंगन में शराब पीने बैठ गए। मकान मालिक ने जब दोनों को शराब पीने से रोका तो उन्होंने गिरधारी लाल को उसके ही घर के कमरे में बंद कर दिया और उसकी धुनाई कर दी। एसपी ने बताया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल करवा दिया गया है और छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने 451, 323 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें