फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस ने सोमवार को तड़के सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर सोनबरसा गांव के निकट पिकअप पर लदे 100 पेटी 750 एमएल (1200 बोतल) पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया। पिकअप पर बैठे लोग भागने में सफल हो गए, लेकिन उक्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष बैरिया को रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार भेजने के लिए एक पिकअप अंग्रेजी ब्लू प्रीमियम ह्विस्की की 100 पेटियां लाई जा रही हैं। पुलिस ने उक्त मार्ग की घेराबंदी किया। भोर में सफेद पिकअप बलिया की तरफ से सड़क पर आती दिखी, जिसे रोकने पर उस पर बैठे चार लोग भाग खड़े हुए। पिकअप के ऊपर से तिरपाल हटवाया गया तो नीचे 100 पेटी ब्लू प्रीमियम ह्विस्की की बोतलें लगभग 1200 बोतल मिली। पिकअप को थाने लाया गया और पिकअप समेत शराब को जब्त कर लिया गया। इस मामले में लीलाछपरा निवासी अनिल गुप्ता, विशुनपुरा निवासी वीरेन्द्र सिंह, दलजीत टोला निवासी मनोज उर्फ बाला व गोन्हियाछपरा निवासी रितेश सहित चार लोगों के खिलाफ शराब तस्करी का मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें