सुंदरनगर (मंडी)। एक सरकारी स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ मारपीट, गाली गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। स्वयंसेवियों के साथ यह घटना गाड़ी में लौटते वक्त घटी है। शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे शिविर में जाते समय गाड़ी में गाना गा रहे थे। शाम को जब वे लौटे तो कुछ लोगों ने सड़क पर पत्थर रख कर उनका रास्ता रोका लिया और मारपीट की। शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को भी भद्दी गालियां दीं। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर स्वयंसेवियों ने आपबीती प्रधानाचार्य को सुनाई। इस पर उन्होंने डैहर पुलिस चौकी को स्वयंसेवियों की शिकायत प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है।
...
अभिभावकों की दो टूक: करेंगे चक्का जाम
स्वयंसेवियों के अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके बच्चों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न की गई तो वे सड़क पर चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। वहीं इस घटना से सभी स्वयंसेवी सहमे हुए हैं।
....
एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि सरकाघाट थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
000