फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में नगदी पैदावार की जगह उगा डाले अफीम के 2000 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर/मंडी। क्षेत्र में एक किसान ने जमीन में नगदी पैदावार की जगह 2000 अफीम के पौधे ही लगा दिए। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने खेतों में दबिश दी तो शिकायत सही पाई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस क्षेत्र में अफीम की खेती की संभावना होने के चलते चेकिंग कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को अफीम की खेती होने की सूचना थी। पुलिस थाना पधर के प्रभारी ने सुबह करीब नौ बजे अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ दबिश दी। इस दौरान पाया गया कि कथोग में भाग सिंह, रती राम और सौजू राम ने खेतों में अफीम उगा रखी है। गिनती के दौरान करीब 2000 पौधे पाए गए। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैहली और बल्ह में पकड़ी अवैध शराब
सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)। थाना बीएसएल कालोनी सुंदरनगर के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति मान से 194 देसी और 46 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम गश्त पर अपर बैहली में मौजूद थी तो महेंद्र सिंह के मकान से 194 बोतलें देसी शराब और 46 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। वहीं पुलिस थाना बल्ह में गुप्त सूचना के आधार पर चेतराम के मकान से चेकिंग के दौरान 132 बोतलें देसी शराब व 36 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें