फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के युवक से चरस बरामद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंडी जिला मुख्यालय से महज दो किमी दूर सदर थाना पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक कुल्लू निवासी व्यक्ति से 1.349 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गत दो माह में सदर थाना पुलिस ने करीब छह किलोग्राम से अधिक चरम बरामद की है। इससे पहले भी बिंद्रावणी में ही 24 नवंबर को एक कार से साढ़े चार किलोग्राम चरस बरामद की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देरशाम मनाली चंडीगढ़ एनएच पर बिंद्रावणी के पास कुल्लू की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इसी दौरान बस में बैठे एक युवक मोहर सिंह पुत्र टीकम राम निवासी जिंदी डाकघर शालग तहसील तथा जिला कुल्लू के कब्जे से 1.349 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर कर दी है। सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें