फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि को गिरवी रख ले लिया लाखों का गृह लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन को ही बैंक में गिरवी रखकर लाखों की गृह ऋण ले लिया। जब गृहकर नहीं लौटाया तो बैंक प्रबंधन ने गिरवी जमीन की कुर्की की कवायद शुरू की। लेकिन, जैसे ही तहसीलदार से गिरवी जमीन की सरहदबंदी करवाई तो जमीन सरकारी निकली। बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। शिकायत पुलिस थाना करसोग में की गई। पुलिस ने शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना करसोग जिला मंडी में शिकायतकर्ता मोहित मेहता वर्तमान में शाखा प्रबंधक एसबीआई करसोग ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नरेश कुमार ने वर्ष 2015 में उनके बैंक से गृह कर लिया था तथा बैंक शाखा ने आवेदनकर्ता की जमीन गिरवी रखकर गृह ऋण जारी कर दिया था। अभी तक आवेदनकर्ता ने लोन वापस नहीं किया है। जब बैंक अथॉरिटी ने गिरवी जमीन की सरहदबंदी कानूनगो के करवाई तो गिरवी जमीन सरकारी भूमि पाई गई। उधर, एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस समय के बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें