फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में सोई महिला की सुबह नहर में मिली लाश

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शनिवार को एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जलाशय किनारे सुबह के समय सैर कर रहे लोगों ने जब शव को नहर में देखा तो सुंदरनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव बीएसएल परियोजना के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस से शव बरामद होने की सूचना आसपास के थानों और पंचायतों को दी। जिसके बाद कई लोग महिला के शव की शिनाख्त को पहुंचे लेकिन, महिला के बारे में कोई जानकारी न मिल सकी। दोपहर बाद उसकी पहचान सुमित्रा देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी चमुुखा के रूप में हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रात को घर में सोई थी तथा रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिजनों से शनिवार सुबह से उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई भी सुराग न लग पाया। इसी दौरान दोपहर को परिवार वालों को सूचना मिली कि किसी महिला का शव जलाशय से बरामद हुआ है। जिसके उपरांत वह थाने पहुंचे तथा उन्होंने सुमित्रा के लापता होने की बात कही। जब परिवार वालों ने शव देखा तो यह सावित्री देवी का ही था। जिस पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया महिला ने जलाशय में कूद कर जान दी है या उसकी हत्या हुई है अभी तक इसका पता नहीं चला है। महिला की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। महिला का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लेकिन, पुलिस ने महिला के घर से उसके फोन को कब्जे में ले लिया है। जिससे किए गए और आए फोन काल की डिटेल की जांच की जाएगी। जिसके बाद ही इस मामले में जांच आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें