फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट बैटरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल के उरला, कोटरोपी, माणा कस्बों में सोलर लाइट की बैटरी चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई सभी छह सोलर बैटरियां और दो गाड़ियों की बैटरियां बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरी मामले में दो युवकों चेतन (28) निवासी भ्युली, मंडी और अमित कुमार (19) निवासी रोडा, पोस्ट आफिस भंगरोटू को चोरी की वारदात में प्रयोग किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंडी-पंडोह नेशनल हाइवे पर नलाह के पास से धरा है।
विज्ञापन

विगत 23 अक्तूबर की रात को चोरों के गिरोह ने उरला कस्बे में तीन सोलर बैटरी, एक वाहन की बैटरी, कोटरोपी दो सोलर लाइटों की बैटरी और माणा पुल के समीप से एक बैटरी और पधर कस्बे से एक वाहन की बैटरी चुरा ली। चोरी की गई सभी सोलर बैटरियां विभागीय रिकार्ड के मुताबिक नई थीं। एक बैटरी की कीमत आठ हजार के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस उपअधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत उरला के उपप्रधान ने सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें